खरसावां: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां थाना पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 60 बटालियन द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में रायजामा के गोबरगोटा पहाड़ पर गुफा में नक्सलियों द्वारा पूर्व में डंप किए गए भारी मात्रा में केन बम के अलावा बम बनाने में प्रयुक्त सामान बरामद किए गए. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर ही बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनष्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि जिले में नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाए गए बम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उक्त नक्सली डंप को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है एवं मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है.

विज्ञापन
