सरायकेला/ Pramod Singh प्रहरी पहल के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर शनिवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया गया. अभियान के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनय कुमार ने शहरी क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों और मार्गों का निरीक्षण किया.

पैदल गश्ती के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है.
उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.
सूचना के अनुसार एसपी के निर्देश पर सप्ताह में तीन दिन सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त आयोजित की जाएगी, जिसके तहत एंटी क्राइम चेकिंग भी की जाएगी. मौके पर पुलिस के सभी पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
