सरायकेला: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में पुलिस निरीक्षक- सह- यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार को राज्य पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है.

विज्ञापन
इस क्रम में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सरायकेला- खरसावां की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा पिपिंग सेरेमनी का आयोजन कर अजय कुमार को सम्मानित किया गया.
पिपिंग सेरेमनी के दौरान उन्हें पुलिस उपाधीक्षक की नई रैंक से अलंकृत किया गया. मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी उपस्थित रहे. समारोह के दौरान डीएसपी अजय कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा.

विज्ञापन
