सरायकेला: मानिक बाजार गांव के ग्रामीणों ने सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को ज्ञापन सौंप कर गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ा कांकड़ा मोड़ से रोरो नहर तक करीब 1.5 किलोमीटर की सड़क जर्जर हो चुकी है.

विज्ञापन
बरसात में रास्ता कीचड़ से भर जाता है. स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी संकरी भी हो गयी है. ग्रामीण जितेंद्र महतो, बंसी पड़िहारी, विल्सन लियाँगी समेत अन्य ने कहा कि यह सड़क जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन अब तक उपेक्षित है. ग्रामीणों ने जल्द पीसीसी सड़क निर्माण और सीमांकन कराने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके.

विज्ञापन
