सरायकेला/ Pramod Singh नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाची कार्यालय में हुई स्क्रूटनी के दौरान गुरुवार को कई अहम फैसले सामने आए हैं. सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है. इस पद पर कुल 7 प्रत्याशी मैदान में बने हुए हैं. आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद के लिए दाखिल 13 नामांकन पत्रों में से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विक्रम किस्कू का नामांकन उम्र 30 वर्ष से कम होने के कारण रद्द कर दिया गया है.

वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन का नामांकन संशय में है. संतान संख्या को लेकर मामला राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है. बताया गया कि पहले से एक संतान और दूसरी बार जुड़वा बच्चों के पिता बनने के कारण संतान संख्या तीन मानी जा सकती है. नियम के अनुसार तीन बच्चों वाले प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. हालांकि प्रत्याशी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रति प्रस्तुत की गई है, जिसमें जुड़वा संतान को एक इकाई मानने का उल्लेख है. अंतिम निर्णय आयोग के निर्देश पर निर्भर करेगा. देर रात तक इसपर संशय की स्थिति बनी रही.
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 24 से अभी मुखी और वार्ड 6 से सोमनाथ मुखर्जी का नामांकन निरस्त हुआ है. वार्ड 14 में छह में से पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद सुनीता बेहरा का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. वार्ड 16 से राजरानी महतो के भी निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है.
सरायकेला नगर पंचायत वार्ड 6 से बबिता कामिला का निर्विरोध चुना जाना तय है.
*सरायकेला नगर पंचायत वार्डवार प्रत्याशी संख्या*
वार्ड 1–5, वार्ड 2–3, वार्ड 3–3, वार्ड 4–2, वार्ड 5–2, वार्ड 6–1, वार्ड 7–2, वार्ड 8–6, वार्ड 9–6, वार्ड 10–2, वार्ड 11–2.
*आदित्यपुर नगर निगम वार्डवार प्रत्याशी संख्या*
वार्ड 1–3, वार्ड 2–5, वार्ड 3–5, वार्ड 4–15, वार्ड 5–5, वार्ड 6–8, वार्ड 7–6, वार्ड 8–2, वार्ड 9–3, वार्ड 19–6, वार्ड 20–6, वार्ड 21–4, वार्ड 22–3, वार्ड 23–8, वार्ड 24–7, वार्ड 25–5, वार्ड 26–3, वार्ड 27–5, वार्ड 28–2, वार्ड 29–3, वार्ड 30–7, वार्ड 31–3, वार्ड 32–3, वार्ड 33–6, वार्ड 34–3, वार्ड 35–4.

