सरायकेला: तिरूलडीह पुलिस ने समाज में आपसी एकता और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की. इसी क्रम में तिरूलडीह एवं ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन कुकड़ू के चोकेगड़िया फुटबॉल मैदान में किया गया.

इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में ईचागढ़ टीम ने तिरूलडीह टीम को 2-0 से पराजित कर जीत हासिल की। मैच के अंत में विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज मछुआ ने इस अवसर पर कहा कि तिरूलडीह पुलिस का यह कदम सराहनीय है, जिससे खेल के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और क्षेत्र में शांति व सौहार्द्र का संदेश फैलेगा.
इस मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एएसआई रंजीत प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान महादेव सिंह, तथा शांति समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.इस मैत्री मैच ने यह साबित किया कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक संदेश देने का एक प्रभावी माध्यम है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
