सरायकेला: शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई.

बैठक के दौरान जिले के मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान किए जाने से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. दो आवेदनों एवं उनसे संबंधित समस्त दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच- पड़ताल के उपरांत समिति द्वारा दो मृत चौकीदारों के आश्रितों को नियुक्ति देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
बैठक में सभी सदस्यों ने बिंदुवार चर्चा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित सभी प्रकरणों की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार की जाए.
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुरूप आगे की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्रता से पूर्ण की जाए, ताकि पात्र आश्रितों को समयबद्ध रूप से लाभ प्राप्त हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
