सरायकेला: बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—50 ईचागढ़, 51 सरायकेला (अ.ज.जा.) और 57 खरसावाँ (अ.ज.जा.)—के मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन और भवन परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित की गई.

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. निर्वाचन आयोग, झारखंड के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1100 से 1200 से अधिक नहीं होने दी जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में एक भवन में अधिकतम 02 और शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 04 मतदान केंद्र संचालित किए जाएंगे, ताकि सुविधा, सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की जा सके.
अद्यतन विवरण
50 – ईचागढ़: वर्तमान केंद्र 340, प्रस्तावित 366; वर्तमान भवन 235, प्रस्तावित 266.
51 – सरायकेला: वर्तमान केंद्र 431, प्रस्तावित 466; वर्तमान भवन 292, प्रस्तावित 318.
57 – खरसावाँ: वर्तमान केंद्र 282, प्रस्तावित 300; वर्तमान भवन 238, प्रस्तावित 240.
जिला कुल: वर्तमान केंद्र 1053, प्रस्तावित 1132; वर्तमान भवन 765, प्रस्तावित 824.
बैठक में मतदान केंद्रों के आरक्षण पर राजनीतिक दलों के सुझाव भी लिए गए. सभी सुझावों को निर्वाचन आयोग, झारखंड को संस्तुति हेतु भेजा जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने कहा कि रेशनलाइजेशन और भवन परिवर्तन का उद्देश्य मतदाताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करना, मतदान प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना तथा आगामी चुनावों की तैयारी को व्यवस्थित करना है. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों से सहयोगात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
