सरायकेला- खरसावा: जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक बड़े पैमाने पर जन- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न पंचायतों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए.

नुक्कड़- नाटक, गीत- संगीत, संवाद आधारित प्रस्तुति और जन- संदेश कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया. कलाकारों ने सरल भाषा में बताया कि पंचायत स्तरीय शिविर में जाति, आय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल- खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदनों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है.
इसके अलावा वर्ष 2011 में सूचीबद्ध अन्य सेवाओं और शिकायत निवारण से संबंधित कार्य भी शिविर में त्वरित रूप से निपटाए जा रहे हैं. जन- जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे अपने निकटतम पंचायत शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व समुदाय के अन्य लोगों को भी इन सेवाओं के लिए जागरूक करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
