सरायकेला: पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पुलिस टीम विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले फसलीय वर्ष में जिन जगहों पर अवैध अफीम की खेती की गई थी, उन सभी स्थानों का इस वर्ष सत्यापन किया गया है. सत्यापन में पाया गया कि कई खेतों में ग्रामीणों ने अफीम छोड़कर अन्य फसलों की बुवाई के लिए जुताई की है.

इसी क्रम में मंगलवार को चौका थाना क्षेत्र के सबसे सुदूर गांव मुटुदा में थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में वैकल्पिक खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चना, सरसों, गेहूं और मटर के बीज का वितरण किया गया. कुल लगभग 450 किलोग्राम बीज किसानों के बीच बांटे गए. इस कार्यक्रम में 70 से 80 किसान परिवारों ने हिस्सा लिया.
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन फसलों को अपनाने से ग्रामीण अफीम की खेती पर निर्भरता छोड़कर पारंपरिक सब्जियों और अनाज की ओर आसानी से लौट सकेंगे.
पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की है कि अफीम की खेती को पूरी तरह त्यागकर सुरक्षित और लाभकारी वैकल्पिक खेती को अपनाएं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
