सरायकेला: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए परिसर का सोमवार को उद्घाटन किया गया. नए परिसर का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मारवाड़ी समिति की सचिव रेखा सेक्सरिया, अमलेश सिन्हा, विकास अग्रवाल और जीवन मोदक ने संयुक्त रूप से किया.

उद्घाटन के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से उपस्थित बीके. पूनम दीदी ने सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन सीखने का निमंत्रण दिया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच ईश्वरीय साहित्य और प्रभु प्रसाद भी वितरित किया गया.
समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, देवियों, भ्राताओं और बहनों ने भाग लिया. सभी ने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले कार्यों की सराहना की. वक्ताओं ने लोगों को तनावमुक्त और संतुलित आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया.
नए परिसर के उद्घाटन से सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को राजयोग मेडिटेशन, आध्यात्मिक अध्ययन और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का अवसर प्राप्त होगा. संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को शांति, सद्भाव और आत्मिक जागरूकता की दिशा में प्रेरित करना है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
