सरायकेला/Promod kumar झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अबुआ आवास योजना के तहत संकल्प सभा, स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए.

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनके पंचायत क्षेत्र में संचालित आवास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही पात्र लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. कई लाभुकों ने अपने नव-निर्मित आवासों में विधिवत गृह प्रवेश कर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया.
राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया.
सरायकेला प्रखंड के इटाकुदर पंचायत अंतर्गत ग्राम दूधी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा उपस्थित रहीं. उन्होंने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए और गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
