सरायकेला: सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सरायकेला–राजनगर बाईपास रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹32,000 का जुर्माना वसूला गया। अभियान में मुख्य रूप से बिना हेलमेट चलाना, ओवरस्पीडिंग, बिना वैध कागजात जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
जनजागरूकता को ध्यान में रखते हुए वाहनों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े स्टीकर लगाए गए। साथ ही, चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, गति सीमा का पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और नाबालिगों को वाहन न सौंपने के संबंध में जागरूक किया गया।
डीटीओ गिरजा शंकर महतो ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न मुख्य चौक–चौराहों पर आने वाले दिनों में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि सड़क पर चलते समय सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और यातायात अनुशासन को बनाए रखने में सहयोग करें।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
