सरायकेला Promod kumar भाजपा नेता सुमित चौधरी ने जेआरडीसीएल कंपनी पर सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सरायकेला उपायुक्त ने कंपनी को सड़क के गड्ढे भरने और मुख्य सड़कों की लाइटें ठीक करने का निर्देश दिया था, लेकिन कंपनी ने इस पर अधूरा काम किया है.

चौधरी ने जानकारी दी कि कंपनी ने बिरसा चौक की हाई मास्ट लाइट को तो ठीक कर दिया है, लेकिन कोर्ट मोड़ की लाइट अभी भी अधूरी छूटी हुई है. वहीं मुख्य मार्गों पर लगाए गए स्पीड ब्रेकर टूटकर उखड़ गए हैं, जिससे हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. कई जगह सड़कों पर नट-बोल्ट बाहर निकले हुए हैं, जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.
स्थिति को देखते हुए भाजपा नेता सुमित चौधरी ने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद DTO ने तत्काल जेआरडीसीएल के पदाधिकारियों को स्पीड ब्रेकर और खराब नट-बोल्ट को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.
सुमित चौधरी का कहना है कि जेआरडीसीएल कंपनी के मनमानी रवैये के कारण राहगीरों और यात्रियों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी खामियों को दूर कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
