सरायकेला: काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में शुक्रवार को “फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण” और “यूथ रेड क्रॉस” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य के स्वागत भाषण से हुआ. उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार (First Aid) और सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में यह किसी की जान बचा सकता है.
रेड क्रॉस सचिव दया शंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को फर्स्ट एड और सीपीआर के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया. वहीं, श्री विश्वनाथ पड़िहारी ने “प्लास्टिक मुक्त सरायकेला” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के मनोज जी द्वारा किया गया. इस अवसर पर लगभग 150 छात्र- छात्राओं और 10 शिक्षकों ने सहभागिता की और समाजोपयोगी कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
