सरायकेला: जनकल्याण मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित कल्पनापुरी (रिहायशी कॉलोनी) में नगर निगम द्वारा एकत्र किए गए कचरे से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी की ओर उपायुक्त का ध्यान आकर्षित कराया. साथ ही, कचरे को तुरंत हटाने की मांग की गई.

इस संबंध में मोर्चा की ओर से उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार सिंह, डीएन ओझा, शेफाली मंडल, मनोज महाली और मनोज कुमार शामिल थे.
उपायुक्त ने अपर नगर आयुक्त से वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कल्पनापुरी से सभी कचरों को एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह हटा दिया जाएगा. अधिवक्ता ओम प्रकाश ने उपायुक्त का आभार व्यक्त किया और कहा कि मोर्चा जनता की समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
