सरायकेला/Promod kumar मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में भारत विकास परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बाल्मीकि कुमार ने की, जो भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव हैं. बैठक में सरायकेला खरसावां जिला के संयोजक मनोज कुमार चौधरी और सहसंयोजक आकाश कुमार अग्रवाल का चयन सर्वसम्मति से हुआ.

बाल्मीकि कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद एक गैर-राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संगठन है जो समाज के वंचित वर्ग की सेवा करने और नवीन पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. राम रतन महर्षि ने परिषद के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के प्रभावी, प्रबुद्ध और संपन्न वर्ग को सुसंगठित कर उनके हृदय में समाज के वंचित, असमर्थ और अशिक्षित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागरण करना और उन्हें नि:स्वार्थ सेवा हेतु तत्पर करना है.
मनोज कुमार चौधरी ने संयोजक बनाए जाने पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्वबंधुत्व, सर्वपन्थ समभाव और उद्दात मानवता के प्रति समरसता और परिषद के सभी कार्यक्रमों को निष्ठा पूर्वक करने की बात कही.
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, अमलेश सिन्हा, गौर गोविंद शाह, विश्व हिंदू परिषद के जीवन लामा, शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक पार्थ सारथी आचार्य, अमिताभ मुखर्जी, त्रिलोकी साहू, अरुण कुमार चौधरी और कमल कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
