सरायकेला: राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो- झारखंड प्रतियोगिता में सरायकेला- खरसावां जिला के सरकारी +2 उच्च विद्यालय, कुचाई की छात्रा रीता सरदार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाई जंप (U-19 गर्ल्स) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

रीता के इस शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा है. जिला प्रशासन की ओर से रीता सरदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं. डीसी नीतीश कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
