सरायकेला/Promod kumar शुक्रवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान तीन के तहत जागरूकता अभियान के तहत सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के संजय चौक और कालूराम चौक के कई दुकानों में निषिद्ध तंबाकू उत्पादों के बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर उपभोग के विरुद्ध राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार और सिविल सर्जन सरायकेला खरसावां डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया.

इस छापामारी अभियान में दुकानों और व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अर्थदंड की वसूली की गई। कुल 1400 रुपये अर्थदंड वसूल की गई.
छापामारी अभियान में सुबीर रंजन, डॉ. चंदन पासवान, स्टेट कॉर्डिनेटर धीरज कुमार, सिटी मैनेजर नगर पंचायत महेश जरिका, अशोक यादव कंसल्टेंट और पुष्कर भूषण जिला कार्यक्रम समन्वयक, सरायकेला थाना के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
