सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत कोल्हान बंद को ‘पूरी तरह फ्लॉप’ बताते हुए इसे भाजपा की एक राजनीतिक चाल करार दिया है. झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने इस बंद को खारिज करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की इस चाल को नकार दिया है.

भोला मोहंती ने अपने बयान में कहा कि “कोल्हान बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा और इसके पीछे भाजपा की चाल थी, जिसे जनता ने नकार दिया है. आदिवासियों के बीच भाजपा का जनाधार खत्म हो चुका है, जिसका प्रमाण पिछले चुनाव में भी देखने को मिला”.
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा लाठी चार्ज के मुद्दे को उठाकर आदिवासियों के बीच अपनी ज़मीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. मोहंती ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा ने यह ‘प्रोपेगेंडा’ विशेष रूप से घाटशिला उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से रचा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
