सरायकेल/ Pramod Singh जिला स्वास्थ विभाग की ओर से यौन संचारी रोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायकेला की ओर से एमो डॉ विशाल कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को यौन संचारी रोग की जानकारी दी गई. इसके तहत सरायकेला के बालक मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डॉ विशाल ने बच्चों को एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स एक यौन संक्रामक बीमारी है. यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने, एचआईवी संक्रमित सुई व सिरिंज के इस्तेमाल एवं एचआईवी संक्रमित माता के गर्भ से पैदा होने वाले शिशु को फैलता है. उन्होंने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है.
इस दौरान बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र छात्राएं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रीना सेठी, मौसुमी मन्ना, शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा एवं धीरज कुमार सिंह के साथ आईसीटी इंस्ट्रक्टर विक्रम सामल मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
