सरायकेला/ Pramod Singh शनिवार से दो दिवसीय लाखटकिया चंपई सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुल 16 टीम में भाग ले रही हैं.
इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपया एवं द्वितीय पुरस्कार 60 हजार है. वही 40 प्लस के खिलाड़ियों के लिए भी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. जिसमें प्रथम पुरस्कार 52000 द्वितीय पुरस्कार 32000 रखा गया है.

सरायकेला टाइगर क्लब के संरक्षक सोनाराम बोदरा ने बताया कि यह टूर्नामेंट दो दिवसीय होगा. उन्होंने बताया इस तरह के टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र खेल को बढ़ावा मिलेगा.
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार के अलावा भी कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. टूर्नामेंट का आयोजन सरायकेला टाइगर क्लब द्वारा किया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
