सरायकेला/ Pramod Singh अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस सेलेब्रेशन समारोह 23 जून से 29 जून तक जिला ओलंपिक एसोसिएशन सरायकेला- खरसावां द्वारा जिला के सभी प्रखंड में विभिन्न खेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है.

जिला कार्यालय में 23 जून सोमवार को सुबह 6.30 बाजे गेस्ट मैदान से बिरसा स्टेडियम तक ओलंपिक दिवस रन का आयोजन किया जाएगा. इसी तरह से कुकडु प्रखंड में कुश्ती, ईचागढ़ प्रखण्ड में साइकिलींग, चांडिल प्रखण्ड में कबड्डी, निमडीह प्रखण्ड में कराटे, गम्हारिया प्रखण्ड में खो- खो, खरसावां प्रखण्ड में फुटबॉल, राजनगर प्रखण्ड में बालीबॉल, कुचाई प्रखण्ड में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा.
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने जानकारी दिये तथा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीयों एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अध्यक्ष, सचिव से विशेष आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य समय देकर इस समारोह का शुभारंभ घड़ी में उपस्थिति होकर सफल बनायें.

