सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 हंसाउडी से अविनाश कवि ने नगर निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर दी है. शुक्रवार को उन्होंने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र खरीदकर आधिकारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया.

नामांकन पत्र खरीदने के बाद अविनाश कवि ने कहा कि वार्ड संख्या 8 की जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वह चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी भरोसे के साथ वह मैदान में उतरे हैं.
अविनाश कवि ने बताया कि उनके पिता अरविंद कुमार कवि दो बार वार्ड संख्या 8 से वार्ड पार्षद रह चुके हैं और सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अब सक्रिय राजनीति में आए हैं और क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकल्प लिया है.
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें वार्ड पार्षद चुनती है तो क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. वार्ड नंबर 8 हंसाउडी से जीत दर्ज कर विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देने का वादा किया. अविनाश कवि ने कहा कि जनता का विश्वास उनका संकल्प है और विकास उनका लक्ष्य है.

