सरायकेला: आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिला पुलिस ने अपनी मुकम्मल तैयारी कर ली है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस केंद्र दुगनी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने और भीड़ नियंत्रण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया.

विज्ञापन
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या उपद्रवियों से निपटने हैं और भीड़ नियंत्रण के लिए क्या करना है. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना सीखा और विभिन्न थाना में उपलब्ध उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
देखें video

विज्ञापन
