सरायकेला/ Pramod Singh उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को सरायकेला थाना क्षेत्र के नया पुलिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गौरी- सापड़ा सहित अन्य संभावित स्थलों पर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक अवैध बालू लदे वाहन (संख्या JH11C- 5561) को चिन्हित कर जब्त किया गया. वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु आदित्यपुर थाना को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
खनन विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई खनिज अधिनियम एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपथी ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
