सरायकेला: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने किया.

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजात और खनिज मात्रा की गहन जांच की गई. जांच में सभी वाहन आवश्यक दस्तावेजों के साथ वैध रूप से खनिज का परिवहन करते पाए गए. किसी भी वाहन से अवैध खनिज परिवहन का मामला सामने नहीं आया.
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें.

विज्ञापन
