सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवर को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में नीमडीह अंचल अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन पट्टा के लिए प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के कुल तीन आवेदनों (मौजा- गुंडा, तिलक, कुसपुतुल) पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से 12.43 किलोमीटर क्षेत्र अतर्गत समुदायिक वनपट्टा को स्वीकृत किया गया.

विज्ञापन
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा जिले के सभी अंचल अंतर्गत वनपट्टा से संबंधित प्राप्त आवेदन का प्रस्ताव बनाकर मांग करते हुए योग्य लाभुकों को वनपट्टा प्रदान करने के निदेश दिए. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबुरु, कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

