सरायकेला: नगर में रविवार को मां मनसा पूजा का भव्य आयोजन हुआ. मां मनसा के मंदिरों और विभिन्न पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ देवी मां की आराधना करने पहुंचे.

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने दिवान साई स्थित मां मनसा के प्राचीन मंदिर में पूजा- अर्चना की. उन्होंने मां मनसा, जिन्हें भगवान शिव और पार्वती की मानस पुत्री तथा सर्पों की देवी माना जाता है, की विधिवत आराधना की. मनोज चौधरी ने कहा कि मां मनसा सभी क्षेत्रवासियों की मन की मुराद पूरी करें और उनके जीवन से रोग- पीड़ा हर लें. उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच संदेश दिया कि देवी मां से सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है. पूजा के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला.

