सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत चुनाव जैसे- जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे- वैसे चुनावी गतिविधियां और तेज हो रही हैं. इसी कड़ी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान की थीम रही “सुनो सरायकेला, चुनो काम वाला”, जो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही.

घर- घर संपर्क और सीधे संवाद की रणनीति के तहत मनोज चौधरी ने स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं. जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और खुले तौर पर समर्थन जताया.

अभियान में उनके साथ समर्थकों की अच्छी- खासी भीड़ देखी गई. नुक्कड़ संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज चौधरी हर सुख-दुख में दिन-रात खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा उपलब्ध रहते हैं, यही वजह है कि उन्हें जनता का भरोसा प्राप्त है.
मनोज चौधरी ने कहा कि उनका चुनाव केवल पद के लिए नहीं है, बल्कि सरायकेला के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे उन्हें अवसर दें ताकि काम के माध्यम से विश्वास को और मजबूत किया जा सके. जनसंपर्क अभियान के साथ सरायकेला नगर पंचायत का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और मुकाबला अब दिलचस्प होता जा रहा है.

