सरायकेला/ Pramod Singh गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने मां मार्केश्वरी की पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन सरायकेला के संरक्षक मनोज चौधरी और छऊ कलाकार सुदीप कवि भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की.

एसडीओ ने कहा कि यह पूजा क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि पूजा मुख्य रूप से फसल की कटाई और शुभ कार्य के आखान यात्रा के प्रतीक के रूप में होती है. मनोज चौधरी ने कहा कि पौष मास में शुभ कार्य वर्जित होता है, और संक्रांति के पश्चात मां मकरेश्वरि एवं मां मार्केश्वरी की पूजा के साथ ही क्षेत्र में शुभ कार्यों की शुरुआत होती है.
पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या मौजूद रही. लोगों ने माता के दरबार में आस्था और विश्वास के साथ प्रार्थना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.

