कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पर गुरुवार शाम उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया. जब एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया. ट्रक आगे से आ रही यत्री बस कुमार दीपक को साइड से रगड़ते हुए रुका. बस में नरसिंह इस्पात कंपनी के कर्मचारी सवार थे. गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई.

विज्ञापन
घटना के बाद बीच सड़क पर अफरा- तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया. सूचना पाकर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सुरक्षित निकलवाकर सवारों को रवाना किया. ट्रक को डिवाइडर से बाहर निकालकर यातायात सुचारू किया गया. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
