पलामू: मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली एक महिला के साथ 15 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान एक ट्रक की जांच की जा रही थी. ट्रक के अंदर संदिग्ध हालत में महिला को देखकर पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ की. महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी आपबीती बताई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के नयागांव निवासी सतपाल सिंह और मुरादाबाद जिले के ओमवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को दोनों आरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद महिला को ट्रक में बंधक बनाकर लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
पुलिस जांच में ट्रक से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. इसमें तीन कंडोम और उपयोग किए गए कंडोम भी शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता का परिवार पलामू पहुंच गया है. बताया जाता है कि पीड़िता सफाई का कार्य करती थी और करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी सतपाल सिंह से हुई थी. इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

