सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड अंतर्गत छोटा दावना पंचायत के ग्राम कदमडीहा में श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम समिति के तत्वावधान में 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय 16 प्रहर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
धार्मिक वातावरण में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
आयोजकों के अनुसार संकीर्तन के समापन के बाद 1 मार्च को धूलोट कार्यक्रम संपन्न होगा. आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो समेत कई सदस्य तैयारी में जुटे हैं. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर संकीर्तन का लाभ उठाने की अपील की है. गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बनने लगा है.

विज्ञापन
