सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा पठानमारा पंचायत में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक वित्तीय समावेशन एवं सुरक्षा योजनाओं को अधिक सुदृढ़ करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
इस शिविर में सरायकेला शाखा के कार्यालय सहायक गौरव शेखर दुबे और एफएलसी केशवती महतो ने ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने, खाता खोलने और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके वित्तीय सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
