सरायकेला/ Pramod Singh जिले के राजनगर प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार पीताम्बर सोय की माता गुरुवारी कुई का रविवार देर शाम निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनका इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था, जहां शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है.

परिजनों के अनुसार गुरुवारी कुई का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह सात बजे राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में किया जाएगा.
इस दुखद समाचार के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है.
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि यह पत्रकार परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है. इस कठिन समय में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने साथी के साथ खड़ा रहना चाहिए.
प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

