सरायकेला: घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की शानदार जीत पर झामुमो के सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी तरह घाटशिला की जनता की है, जिन्होंने झामुमो पर विश्वास जताते हुए पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया है.

डॉ. महतो ने कहा, “झामुमो ने चुनाव जीत लिया है और इसका पूरा श्रेय घाटशिला की जनता को जाता है, जिसने पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई. इस सफलता के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अथक त्याग किया है. मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना मैडम, अखिल भारतीय समूह के साथियों और सभी मंत्रियों को इस जीत को संभव बनाने में उनके प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ.
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और पार्टी नेतृत्व की एकजुटता ने इस जीत को संभव बनाया है. झामुमो कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर उत्साह का माहौल है.

