सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 2026 के नगर निकाय चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. इसी कड़ी में झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में मंगलवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में लिट्टी चोखा पार्टी सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करना और नव वर्ष के अवसर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन में नया उत्साह भरना रहा. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें.
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरायकेला जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं और अब संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी तैयारी को धार देने की आवश्यकता है. कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया.
इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, हरिहर लोहार, सौरव साहू, उमेश भोल, बबलू सिंह, चंदन पटनायक, महेश पडीहारी, सोमा सोमापूर्ति, अभिषेक सिंहदेव, हेमंत कुमार सिंह, कुणाल साहू, शहजाद आलम, तपन कामिला, गौतम नायक, सूरज दास, अर्जुन मोदक सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और चुनावी तैयारी का स्पष्ट संदेश दिया गया.

