सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला- खरसावां जिला समिति का विस्तार कर दिया गया है. केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा किए गए विस्तार में सौरभ साहू को व्यवसायी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन
सौरभ साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि व्यवसायी मोर्चा को संगठन के साथ समन्वय बनाकर और अधिक मजबूत किया जाएगा. इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल- मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी. समर्थकों का कहना है कि सौरभ साहू के नेतृत्व में व्यवसायी मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन
