सरायकेला: गणेश पूजा और करम पर्व के अवसर पर जिले के कई स्थानों पर झूमर सम्राट संतोष महतो के झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 28 अगस्त को हल्दीपोखर के कोवाली में रात नौ बजे, 29 अगस्त को आदित्यपुर के माझी टोला में शाम सात बजे से झूमर कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद 31 अगस्त को चांडिल के घोड़ानेगी मैदान में दोपहर दो बजे विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

इस विराट करम महोत्सव में डूमरी विधायक सह जेएलकेएम अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. संतोष महतो ने दर्शकों से कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इन अवसरों पर उनकी टीम कई नए गीत प्रस्तुत करेगी, जिनका दर्शक आनंद ले सकेंगे.
संतोष महतो अपनी टीम के साथ लगातार रियाज कर रहे हैं ताकि कार्यक्रमों को सफल और यादगार बनाया जा सके. आयोजकों का कहना है कि इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पर्व का उल्लास और भी बढ़ेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
