सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने की. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की.

आवेदकों ने वृद्धा पेंशन अवरोध, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ न मिलने, खरसावां और चांडिल अंचल में लंबित भूमि सीमांकन कार्य की धीमी प्रगति, कमलपुर और सिनी पंचायत क्षेत्र में अवैध ईंट-भट्ठों पर रोक लगाने तथा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और भूमि सुधार से संबंधित लंबित मामलों की शिकायतें दर्ज कराईं.
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ पारदर्शी, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से अवैध ईंट-भट्ठा संचालन से जुड़े प्रकरणों पर जिला खनन पदाधिकारी और संबंधित अंचल अधिकारियों को गहन जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
