सरायकेला/ Pramod Singh इंडिया न्यूज वायरल में 13 जुलाई को छपी खबर का असर हुआ है. सदर अस्पताल में बिना किसी वैध कागजात के चल रहे ममता वाहन के मामले पर सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया है. उन्होंने बुधवार को जिले के सभी सीएचओ को निर्देश दिया है कि अपने अधीनस्थ सभी ममता वाहनों का एमओयू और वाहन से संबंधित सभी कागजात 18 जुलाई तक उपलब्ध कराएं.

क्या था मामला
सरायकेला सदर अस्पताल में मरीजों के लाने- ले जाने के लिए ममता वाहन की सुविधा दी जाती है. लेकिन इंडिया न्यूज वायरल की पड़ताल में सामने आया था कि यहां एक वाहन बिना वैध रिकॉर्ड के चल रहा है. वाहन का नंबर BR 16F 0798 है, जो बिहार से पंजीकृत बताया जा रहा था. जब इस नंबर को आरटीओ ऐप पर डाला गया तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.
सवाल उठे थे सुरक्षा पर
जिस वाहन का रिकॉर्ड ही नहीं है, उससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए. यदि कभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है तो उसमें सवार मरीजों को किसी तरह का लाभ नहीं मिल सकेगा. इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई जांच नहीं की थी. खबर प्रकाशित होने के बाद सिविल सर्जन ने सभी सीएचओ से कागजात मांगे हैं. अब देखना होगा कि मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या ठोस कदम उठाता है.

