सरायकेला/ Pramod Singh पिरामल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में विकसित पंचायत विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई.

विज्ञापन
पिरामल फाउंडेशन के प्रेमजय उरांव ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है जो मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है. इससे बचाव का एकमात्र उपाय जागरूकता है. 2 वर्ष से अधिक उम्र के हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिवर्ष दवाई का सेवन करना चाहिए. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने गांव के लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें और दवा खाने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी कंचन कुमारी सिन्हा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे.

विज्ञापन
