सरायकेला- खरसावां जिले में जिला खनन कार्यालय से संबंधित एक गंभीर प्रकरण प्रकाश में आया है. इसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को जिला खनन कार्यालय का अधिकारी बताकर लाइसेंस आवेदनकर्ताओं से अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग की.

जिला खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उल्लेख है कि मोबाइल नंबर 9274075083 से संपर्क करने वाला व्यक्ति स्वयं को “आनंद कुमार” बताकर खनन विभाग से जुड़ा होने का दावा करता था. पुलिस को उक्त मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा दिया गया है.
प्राथमिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर को “डीएमओ माइंस” के नाम से ट्रूकॉलर पर अंकित किया था, जिससे लोग उसे विभागीय अधिकारी समझकर भ्रमित होते थे. पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
जिला खनन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि विभागीय कार्यों से संबंधित किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत जिला खनन कार्यालय अथवा स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
