सरायकेला/ Pramod Singh गेस्ट हाउस में बीते वर्ष से आयोजित की जा रही मां दुर्गा के शारदीय पूजन उत्सव का आयोजन इस वर्ष भी सभी धर्म संस्कारों का पालन करते हुए भव्य एवं संस्कारपरक तरीके से आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित प्रसिद्ध बाबा शिव मंदिर के सभा कक्ष में आयोजित की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से श्री श्री सनातन दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा पूजा आयोजन कमेटी का पुनर्गठन किया गया. अजय कुमार मिश्रा को लगातार दूसरी बार समिति का अध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, अमरनाथ तिवारी को सचिव, जयप्रकाश नारायण पाठक को सह सचिव, पवन कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष तथा नवीन कुमार, अवध किशोर सिंह, दयानंद प्रसाद, पवन कुमार सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार राय एवं शुभम डे को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है.
बैठक में उक्त के अलावा केपी गुप्ता, कैलाश पोद्दार, अशोक कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार राय एवं देवराज महतो सहित अन्य सभी मौजूद रहे. समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा के आयोजन को भव्य और संस्कारपरक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए.

