सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को चौका थाना क्षेत्र में रांग पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान नरसिंह इस्पात कंपनी के पास गलत तरीके से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मोटरयान अधिनियम के तहत अर्थदंड वसूला गया.

विज्ञापन
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कंपनी प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए कि उनके कंपनी परिसर के बाहर भारी वाहन रॉंग पार्किंग में खड़े न हों. साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा ऐसे वाहन गलत तरीके से खड़े पाए गए तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
