सरायकेला सिविल कोर्ट में होनेवाले जलजमाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण विभाग छोटानागपुर की ओर से ई- टेंडर के जरिए 86 लाख 20 हजार 990 रुपए की निविदा आमंत्रित की गई है.
इसके लिए विभाग ने 18 फरवरी 2021 को हाईकोर्ट में दिए गए शपथ पत्र में 4 महीने के भीतर कार्य पूर्ण करने का जिक्र किया है, जबकि निविदा खोलने की तिथि की तिथि 19 मार्च 2022 तय की गई है. ऐसे में 4 महीने के भीतर कार्य पूर्ण होने को लेकर शंशय है.
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बरसात से पूर्व नालों का निर्माण पूर्ण करने की मांग उठाई है, ताकि बरसात में होने वाले जलजमाव से निजात मिल सके.
विज्ञापन


