राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिला की उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा ने शनिवार को राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग मद से स्वीकृत कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय परिसरों एवं बस स्टैंड निर्माण कार्य का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कार्यस्थल पर नियमित निगरानी रखने एवं पारदर्शिता बनाए रखने की भी बात कही.
उप विकास आयुक्त ने योजनाओं से जुड़े अभिलेखों के सुव्यवस्थित, अद्यतन और सही संधारण पर विशेष जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिलेख संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई, पेयजल, शौचालय, पोषण सामग्री एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई. डीडीसी ने निर्देश दिया कि बच्चों और लाभुकों को मूलभूत सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए और जहां आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए.
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जॉनबानी पंचायत के ऑटोडीह गांव में मनरेगा कन्वर्जेंस मॉडल के तहत प्रस्तावित मॉडल मनरेगा पार्क के विकास को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि यह पार्क ग्रामीणों की सहभागिता से समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे गांव को एक उपयोगी एवं सुन्दर सार्वजनिक स्थान मिल सकेगा.
डीडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों और एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
