सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार क़ो आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की अद्यतन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आकांक्षी प्रखंडों के जिला एवं प्रखंड समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरायकेला, गम्हरिया और कुकड़ू प्रखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े Key Performance Indicators (KPIs) की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने अधीन सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग करें और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें. जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और क्रियान्वयन की गति में निरंतरता बनाए रखी जाए.
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण CDPO एवं LS द्वारा किया जाए. इसी तरह, सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, BRP और CRP द्वारा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखा जाए. किसी भी कमी पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए.
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी, योजनाओं की सतत समीक्षा और सभी डेटा का निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपडेट सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है, ताकि योजनाओं के लाभ लक्षित लाभुकों तक समय पर पहुँच सकें.
बैठक में उपायुक्त ने आगे निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार हो और शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति संभव हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
