सरायकेला/ Pramod Singh कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी की बाइक के साथ देशी कट्टा भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मंगल मुंडा उर्फ चोड़े एवं निरुद्ध बालक शामिल है.

मामले को लेकर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया कि दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध युवकों से जब पुलिस ने कागजात दिखाने की मांग की तो उनके द्वारा कागजात नहीं होने की बात कही गई. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर युवकों ने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की.
एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्तों से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बताया गया कि उनके पास चोरी की दो बाइक और एक ट्रैक्टर भी है. अभियुक्तों के बयान पर टीम का गठन किया गया. अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक एवं एक ट्रैक्टर इंजन के साथ एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया की मामले को लेकर दलभंगा ओपी में मामला दर्ज करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
जांच दल में यह रहे शामिल
पुलिस निरीक्षक सरायकेला अंचल नितिन कुमार सिंह, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा, दलभंगा ओपी के पुअनि कुंजल उरांव, कुचाई थाना के पुअनि सामंत कुमार दास एवं दलभंगा ओपी के सअनि उपेन्द्र कुमार राय के साथ कुचाई थाना एवं दलभंगा ओपी के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
